एंटरटेनमेंट / शादी से दो हफ्ते पहले 'बैचलर पार्टी' में रोमांस करते हुए नजर आये नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण

'इंडियन आइडल 11' के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।

शादी से दो हफ्ते पहले 'बैचलर पार्टी' में रोमांस करते हुए नजर आये नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण

Indian Idol 11, Neha Kakkar | 'इंडियन आइडल 11' के सेट पर इन दिनों कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस से ज्यादा नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की चर्चा जोरों पर है। शो में नेहा कक्कड़ जज हैं जबकि आदित्य नारायण होस्ट हैं। जब से दोनों की शादी की चर्चा छिड़ी है दोनों के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब नेहा और आदित्य बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करते नजर आए।

1 / 4
नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।
नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में नेहा कक्कड़ बैचलर पार्टी सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। उन्होंने होने वाली दुल्हन की तरह 'ब्राइड टू बी' के ग्लासेस लगा रखे हैं। इस दौरान नेहा ने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है और वो कैमरे की ओर पोज दे रही हैं।

2 / 4
आदित्य नारायण का रोमांटिक अंदाज में प्रपोज
आदित्य नारायण का रोमांटिक अंदाज में प्रपोज

आदित्य नारायण ने नेहा कक्कड़ को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। उनके हाथ में लाल गुलाब है। जब आदित्य प्रपोज करते हैं तो नेहा खुशी से झूम उठती हैं। तस्वीर में नेहा को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

3 / 4
आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आए
आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आए

एक अन्य तस्वीर में आदित्य नेहा को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं। दरअसल, कार्तिक और सारा अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' का प्रमोशन करने शो के सेट पर पहुंचे थे। तभी आदित्य और नेहा ने इस जश्न को मनाया।

4 / 4
स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में किया डांस
स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में किया डांस

सेट पर आदित्य और नेहा की सिजलिंग केमेस्ट्री देखी गई। दोनों ने स्टेज पर रोमांटिक अंदाज में डांस किया। दोनों आंखों में आंखें डाले अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। सामने आए प्रोमो में बताया गया है कि वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को आदित्य और नेहा शादी के बंधन में बंधेंगे। शो के सेट पर दोनों की शादी की चर्चा तो चल ही रही है लेकिन क्या असल जिंदगी में भी ये सात फेरे लेंगे? बहरहाल ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।