Bollywood / पोस्ट में टैग ना करने पर अजय देवगन से नाराज हुई प्राची देसाई

Zoom News : Jul 07, 2020, 05:41 PM
By News Helpline – Mumbai | डायरेक्टर रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म "बोल बच्चन" ने सोमवार को अपने 8 साल पूरे कर लिए है। ये फिल्म 6 जुलाई को 2012 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, असिन, अर्चना पूरन सिंह और कृष्णा अभिषेक भी थे। वही फिल्म के एक गाने में मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नज़र आएं थे।

फिल्म के 8 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, और उन्होंने अपने पोस्ट में सिर्फ अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रोहित शेट्टी को ही टैग किया था, बाकी कास्ट को उन्होंने टैग नहीं किया, जिसके कारण प्राची देसाई अजय के इस बर्ताव से नाराज हो गई, और फिर उन्होंने अजय को दूसरी कास्ट का भी याद दिलाते हुए कहा कि शायद आप हमें टैग करना भूल गए हैं। 

दरअसल अजय देवगन ने अपने पोस्ट में लिखा कि, "जब बच्चन बोलते है तो मैं सुनता हूँ (खासतौर पर अमित जी) #8YearsOfBolBacchan" इसके बाद प्राची देसाई ने अजय देवगन के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे आप फिल्म के बाकी कलाकारों को भूल गए हैं। 

अजय के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्राची ने लिखा, "हेय अजय देवगन, ऐसा लग रहा है कि आप हम बाकी कास्ट को मेंशन करना भूल गए हैं, जैसे आसिन, कृष्णा अभिषेक, असरानी जी, नीरज वोहरा जी, जीतू वर्मा और अर्चना पूरण सिंह. हम सभी ने साथ में मिलकर यह शानदार फिल्म बनाई थी।"

प्राची देसाई के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर उनकी तारीफ हो रहीं हैं, और अजय देवगन को ट्रोल किया जा रहा है। 

बता दें इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था और अजय मेहता ने प्रोड्यूस किया था। इसमें अजय देवगन, आसिन, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, कृष्णा अभिषेक, नीरज वोहरा और अर्चना पूरन सिंह जैसे सितारे नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER