बॉलीवुड / इस सुपरस्टार जैसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा का बॉडीगार्ड, वीडियो वायरल

Zoom News : Nov 03, 2022, 10:58 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिर एक बार मुंबई में नजर आई हैं। तकरीबन तीन साल तक विदेश में रहने के बाद उन्हें मुंबई के ताज होटल में स्पॉट किया गया है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के मरीन ड्राइव से अपनी कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके एक वीडियो पर लोगों के भर-भर कर रिएक्शन आए हैं और इसमें लोगों ने उनसे ज्यादा उनके बॉडीगार्ड को अटेंशन दिया है।

PC के बॉडीगार्ड ने लिया फैंस का अटेंशन

प्रियंका चोपड़ा का होटल से वायरल हो रहा यह वीडियो काफी कमाल का है। कमाल का इसलिए क्योंकि इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने ओवरसाइज कोट और लूज पैंट्स पहने हुए हैं और उनका बॉडीगार्ड उन्हें लगातार प्रोटेक्ट करता नजर आ रहा हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- इसका बॉडीगार्ड विदेशी क्यों है।

विदेशी बॉडीगार्ड रखने पर नाराज हुए फैंस

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को भारत छोड़े काफी वक्त हो चुका है लेकिन उनके साथ फैंस का कनेक्शन आज भी दिल से है। कुछ लोगों ने जहां प्रियंका चोपड़ा के विदेशी बॉडीगार्ड रखने पर ऐतराज जताया वहीं ज्यादातर लोगों को प्रियंका चोपड़ा का बॉडीगार्ड हॉलीवुड एक्टर रायन रेनोल्ड्स जैसा लगा। लोगों ने कमेंट सेक्शन में कनफ्यूज होने की बात कही है। बता दें कि रेनोल्ड्स वही एक्टर हैं जिन्होंने फिल्म 'डेडपूल' में लीड रोल प्ले किया है।

इस हॉलीवुड एक्टर जैसा दिखता है PC का बॉडीगार्ड

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अब ज्यादातर विदेश में ही रहती हैं और उनका फोकस हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर रहता है, लेकिन साथ ही साथ वह बीच-बीच में भारतीय प्रोजेक्ट्स भी करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा के पिछली भारतीय फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' काफी ज्यादा चर्चा में रही थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER