बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के शूट के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

Zoom News : May 17, 2021, 11:38 AM
बॉलीवुड | प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं जहां वो अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं वहीं निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजलिस में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान निक घायल हो गए।

शूटिंग के दौरान हुए घायल

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रविवार को निक वापस घर आ गए। सोमवार से वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी शूटिंग करेंगे। 

निक इन दिनों ‘द वॉयस’ में व्यस्त हैं इसके अलावा हाल ही में उन्होंने अपना एलबम भी लॉन्च किया था। 

कोरोना से लड़ाई में प्रियंका ने बढ़ाया था हाथ

देश में कोरोना महामारी से मची तबाही पर प्रियंका चोपड़ा ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन के जरिए समर्थन जुटाए। अपने इंस्टाग्राम वीडियो में अभिनेत्री 'ग्लोबल कम्यूनिटी' से दरख्वास्त कर चुकी हैं कि उनके देश का साथ दें।

उन्होंने कहा था, ‘हमें केयर करने की जरूरत क्यों है? यह अभी इतना अर्जेंट क्यों है? मैं लंदन में बैठी हूं और भारत में अपने परिवार और दोस्तों से सुन रही हूं कि अस्पतालों की क्या स्थिति है, आईसीयू में जगह नहीं, एंबुलेंस व्यस्त हैं, ऑक्सीजन सप्लाई नहीं है, शमशानों में लाशों की भीड़ है क्योंकि बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। भारत मेरा घर है और भारत से लहू बह रहा है।‘

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER