बॉलीवुड / बेबी प्लानिंग पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा- 11 बच्चो की बनना चाहती है माँ

Zoom News : Jan 12, 2021, 11:04 AM
बॉलीवुड और हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अक्सर अपनी निजी जिदंगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह पति निक जोनस और अपनी मैरिज लाइफ के बारे में भी खुलकर बोलती रहती हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने बेबी प्लानिंग को लेकर बड़ी बात बोली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह कितने बच्चे चाहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मीडिया को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में ढेर सारी बातें भी कीं। दरअसल बीते साल निक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर माता-पिता बने हैं। ऐसे में इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि वह कब मां बनने वाली हैं। इस सवाल का अभिनेत्री ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह एक या दो नहीं ढेर सारे बच्चे करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, 'जब निक जोनस मेरे साथ होते हैं तो मैं काफी आरामदायक महसूस करती हूं। मैं अपनी प्रोफेशनल जिंदगी में जैसी भी रहूं, लोग मेरे बारे में कुछ भी सोचें। मैं एक लड़की हूं जो अपनी जिंदगी बेहतरीन तरह से जीना चाहती हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि निक जोनस जैसा पार्टनर मुझे मिला।'

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'मुझे बच्चे चाहिए। ढेर सारे बच्चे चाहिए। उतने बच्चे चाहिए, जितने मैं कर सकती हूं'। इसके अलावा उन्होंने पति निक जोनस के साथ अपने एज गैप को लेकर बात की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच 10 सालकी उम्र के फासला है। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। एज गैप के बारे में बात करते हुए कहा, निक ने भारत को बिल्कुल ऐसे अपनाया, जैसे पानी में मछली। किसी दूसरे कपल की तरह आपको एक-दूसरे की आदतों और पसंद-नापसंद को समझना होता है। इसलिए, यह किसी बाधा से अधिक एडवेंचर होता है। इनमें से कुछ भी उतना मुश्किल नहीं होता। बता दें, प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से 2018 में शादी की थी।

जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई भव्य शादी में निक का पूरा परिवार दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। इस दौरान शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थीं, साथ ही इनका एज गैप भी चर्चा में रहा। प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लंदन में टेक्स्ट फॉर यू फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने दी। इससे पहले उन्होंने जर्मनी में मैट्रिक्स 4 की शूटिंग भी की थी। लंदन में निक ने भी प्रियंका को ज्वॉइन किया था और दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER