बॉलीवुड / प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर शेयर की बेटी की तस्वीर, यहां देखें

Zoom News : May 09, 2022, 07:51 AM
बॉलीवुड | बीते रविवार को दुनिया भर में लोगों ने मदर्स डे (Mothers Day) मनाया और हर किसी ने अपनी मां को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ ना कुछ जरूर किया। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट शेयर किए। वहीं पहली बार मां बनने वाली एक्ट्रेसेस की खुशी तो देखते ही बनी। बात की जाए ग्लोबल आइकन बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की तो उन्होंने इस खास मौके पर फैन्स को सरप्राइज दे डाला। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी Malti Marie के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

वायरल हो रही है प्रियंका की फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ वाली तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में प्रिंयका चोपड़ा ने अपनी बेटी Malti Marie को गोद में पकड़कर अपने सीने से लगाया हुआ है। वहीं निक जोनस (Nick Jonas) अपनी बेटी का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में प्रिंयका चोपड़ा के चेहरे पर एक अलग ही सुकून देखने को मिल रहा है। निक और प्रियंका दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं इनकी बेटी खूबसूरत सी फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। 

PC ने लिखी दिल की बात

बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। प्रिंयका के मां बनने के बाद से ही फैन्स उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए बेताब से रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा बेटी की तस्वीरें तो शेयर करती हैं लेकिन उसका चेहरा उन्होंने अभी भी दुनिया भर से छिपाकर ही रखा है। Malti Marie की तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक खूबसूरत नोट लिखा है। प्रियंंका ने बताया है कि NICU में कुछ महीने रहने के बाद उनकी बेटी घर लौट आई है। साथ ही उन्होंने इस बात की भी जिक्र किया है कि बीते कुछ दिन उनके और निक के लिए किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER