Bollywood / घर पहुंचकर बेटी को दुलारती दिखीं प्रियंका, लोग बोले- ये तो निक जैसी है

Zoom News : Nov 10, 2022, 03:35 PM
Bollywood | प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अपने मायके इंडिया में थीं। अब घर पहुंच चुकी हैं। लॉस ऐंजेलेस पहुंचकर उन्होंने अपनी बेटी के साथ तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में प्रियंका और निक लेटे हैं। पीसी ने बेटी मालती मैरी को हाथों में उठा रखा है। बेबी का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन समझ आ रहा है कि अपने डैड पर पड़ी है। लोगों ने भी कमेंट्स सेक्शन में लिखा है कि बच्ची निक की तरह ब्लॉन्ड है। 

निक जैसी है बेटी?

प्रियंका बेटी को दुलार रही हैं। बगल में निक लेटर उन्हें प्यार से निहार रहे हैं। पीसी की तस्वीर पर ढेरों कमेंट्स हैं। एक फॉलोअर ने कमेंट किया है, वह वैसी ही ब्लॉन्ड लग रही है जैसे निक अपने बचपन में थे। कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स भी किए हैं। एक ने लिखा है, मुझे लगा साथ में सैफ अली खान है। एक और कमेंट है, निक की पोजिशन टिपिकल इंडियन डैड वाली है।

3 साल बाद आई थीं भारत

प्रियंका चोपड़ा 3  साल भारत आई थीं। उनके साथ बेटी मालती नहीं थी। पीसी 2 नवंबर को इंडिया पहुंचीं और कुछ दिन बिताए। यहां उन्होंने अपने हेयर केयर ब्रैंड का प्रमोशन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में यूनिसेफ की तरफ से फील्ड विजिट की। वह अपनी इस ट्रिप के अपडेट्स सोशल मीडिया पर लगातार करती रही हैं। लौटने के बाद उन्होंने निक और बेटी के साथ तस्वीर पोस्ट की है। कैप्शन दिया है, होम।

परिणीति ने की थी तारीफ

प्रियंका चोपड़ा ने 15 जनवरी को सरोगेसी से बेटी को जन्म दिया था। उनकी बच्ची प्रीमच्योर थी। उसे लंबे वक्त तक अस्पताल में रहना पड़ा। पीसी ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। वह अक्सर इमोजी के साथ बेटी की फोटो शेयर करती हैं। उन्होंने अपनी मां और सास के नाम को मिलाकर बेबी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। फैन्स को उम्मीद है कि वह मालती के बर्थडे तक उसका फोटो रिवील कर सकती हैं। वैसे मालती की मांसी परिणीति चोपड़ा बता चुकी हैं कि वह बहुत प्यारी है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER