बॉलीवुड / प्रियंका ने 'अनबटन' शर्ट में शेयर कीं तस्वीरें, ऐसा था निक का रिएक्शन

Zoom News : Jun 12, 2022, 09:47 AM
बॉलीवुड | प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के लिए अपनी ताजा तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज फैंस के लिए शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रिंयका चोपड़ा काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है और अपने बालों को खुला रखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बोल्ड अंदाज

प्रियंका चोपड़ा ने ये कातिलाना लुक अपनी अपकमिंग वेब सीरीज Citadel के लिए लिया है। पैरिस में अपनी एक ब्रांड ट्रिप के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस शूटिंग सेट पर लौट आई हैं और उन्होंने ये तस्वीरें फैंस के लिए शूटिंग सेट से ही शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में किस वाला इमोजी बनाया है और लिखा- स्नैक।

मिनटों में आ गए 2 लाख से ज्यादा लाइक

फोटोज में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शर्ट के बटन्स को खुला छोड़ा है और वह काफी बोल्ड लुक देती दिखाई पड़ रही हैं। अर्जुन कपूर समेत 2 लाख से ज्यादा लोगों ने प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को लाइक किया है। बात करें फैंस के रिएक्शन की तो कमेंट सेक्शन में लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- हम पर कुछ तो रहम कर दो क्वीन।

पति निक जोनस ने दिया ऐसा रिएक्शन

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी PC की इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। उन्होंने हैरान रह जाने वाला इमोजी बनाते हुए लिखा- वाओ। निक के कमेंट पर ढेरों लोगों ने उन्हें जवाब दिया है। एक शख्स ने लिखा- तुम बहुत ज्यादा किस्मत वाले हो। वहीं एक शख्स ने लिखा- हां, निक हम तुम्हारी फीलिंक्स समझ रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER