बॉलीवुड / पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एक-दूसरे को कर रहे है डेट, रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पोर्ट

Zoom News : Jan 24, 2021, 09:47 PM
बॉलीवुड | पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रविवार को दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों साथ में लंच करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े दिखाई दिए। कृति ग्रे टॉप और फ्लेयर्ड जींस में नजर आईं। वहीं, पुलकित टी शर्ट और ब्लैक पैंट नजर आए। दोनों साथ में काफी खुश लग रहे थे। 

पिछले साल खब आई थी कि पुलकित और कृति खरबंदा जल्द ही शादी करने वाले हैं। कृति ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा था, ''हम पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी तक हमने शादी को लेकर कोई डिस्कशन नहीं किया है और ना ही इस बारे में कोई प्लान बनाया है। इस समय हम सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।'' साल 2019 में कृति ने पुलकित संग अपने रिलेशन को कन्फर्म किया था।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट 'वीरे की वेडिंग' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। आखिरी बार दोनों ने बिजोय नम्बियार की वेब सीरीज तैश में साथ काम किया था। यह सीरीज जी5 पर रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म में दोनों सितारों ने कपल का रोल नहीं किया था। इसमें कृति, जिम सर्भ के अपोजिट नजर आई थीं।

बताते चलें कि पुलकित ने श्वेता रोहिरा के शादी की थी, लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। पिछले डेढ़ साल से पुलकित, कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER