by Newshelpline . Mumbai | फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक हैं। सरोज खान इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए जानी जाती थी। हर कोई एक्टर्स उनके साथ काम करने के सपने देखता था। ऐसे ही एक सपना एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने देखा था, लेकिन उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।
कृति ने सरोज खान को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, और साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। कृति ने ये पोस्ट मास्टर सरोज खान के लिए शेयर किया है।
पोस्ट शेयर करते हुए कृति ने लिखा, "आपके साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला, इंडस्ट्री में आएं हर बच्चे के जैसे मैनें भी ये सपना देखा था। शायद वो किस्मत में नहीं था, लेकिन इतना जरूर जानते हैं, आपको कोई कभी नहीं भूलेगा। आपका प्यार, आपकी डांट और आपका डांस। मैनें आपके कई स्टेप्स कॉपी किए थे स्कूल फेस्ट में, सब चीयर करते थे, एक बार आपको दिखाना था। होगा, यहाँ नहीं तो कहीं और सही। रेस्ट इन पीस मास्टर जी।"
बता दें, कोरियोग्राफर सरोज खान का बीते शुक्रवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सरोज को सांस लेन में दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, और शुक्रवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।
उन्हें शुक्रवार को ही मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवार के साथ कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। उनकी मृत्यु की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है और सभी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कृति खरबंदा पिछले साल रिलीज हुई फिल्म "पागलपंती" में नजर आयीं थी। इसके लिए वो फिल्म "हाउसफुल 4" में दी दिखाई दी थी।
