बॉलीवुड / राखी सावंत की रो-रोकर हालत हुई खराब, सरोज खान के निधन से लगा है सदमा

News18 : Jul 05, 2020, 04:15 PM
मुंबई। बॉलीवुड में अपने ड्रामा के लिए पहचानी जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपना एक और चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें वो बेतहाशा रोती जा रही हैं। इसमें वो बता रही हैं कि वो बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से काफी दुखी हैं। राखी सावंत ने सरोज खान को मास्टर जी और गुरु मां संबोध‌ित करते हुए कहा कि उनकी आंसू नहीं रुक रहे हैं।

राखी सावंत ने अपने वीडियो में ये भी कहा कि वो आखिरी दर्शन नहीं कर पाईं। क्योंकि वो बाहर नहीं जा सकतीं। इसको लेकर राखी काफी दुखी हैं। यहां देखें राखी सावंत का पूरा वीडियो-

उल्लेखनीय है कि राखी सावंत अक्सर अपने इस तरह के वीडियो शेयर करते रहती हैं। उन्होंने सुशांत सिंह के मौत पर भी अपना वीडियो शेयर किया था। हालांकि तब उनकी जमकर आलोचना हुई थी। जबकि राखी अक्सर अपनी शादी और अपने पति को लेकर वीडियो करती हैं।

उन्होंने स्वतः खुद की शादी होने जाने खबरें फैलाई हैं। पर आज तक उनके पति कभी सामने नहीं आए। बल्कि बाद में राखी ने रोते हुए अपने पति से रिश्ते खराब होने की बात भी कही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER