Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022 / 48 हजार पदों पर होगी तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 21 से भरे जाएंगे आवेदन

Zoom News : Dec 14, 2022, 10:10 PM
Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम और द्वितीय) के 48 हजार पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। भर्ती के लिए 21 दिसंबर से 19 जनवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। बोर्ड ने परीक्षा की तारीख भी निर्धारित कर दी है। 25 से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।


रीट परीक्षा में उत्तीर्ण करीब आठ लाख अभ्यर्थी आवेदन करेंगे। बोर्ड की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार लेवल वन के कुल 21 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 19192 और अनुसूचित क्षेत्र के 1808 पद शामिल हैं। इसी प्रकार लेवल- 2 के कुल 27 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 22790 और अनुसूचित क्षेत्र के 4210 पद शामिल हैं। भर्ती में विशेष शिक्षा के लिए 4500 पद शामिल किए गए हैं। भर्ती की विस्तृत विज्ञप्ति आवेदन की अंतिम तिथि से पहले बेवसाइट पर उपलब्ध होगी। भर्ती में लेवल-2 के 1500 पद बढ़ाए गए हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER