राजस्थान में 69 IAS बदले / करौली कलेक्टर का भी ट्रांसफर , टीना डाबी के मंगेतर को सचिवालय में एंट्री

Zoom News : Apr 14, 2022, 01:33 PM
राजस्थान सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 69 आईएएए अफसरों के तबादले किए हैं। करौली हिंसा के 10 दिन बाद कलेक्टर को बदल दिया है। करौली कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को हटाकर उन्हें अब विभागीय जांच आयुक्त लगा दिया है। अंकित कुमार सिंह को अब करौली कलेक्टर के पद पर लगाया है। तीन संभागीय आयुक्त और पांच जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सुर्खियों में रहने वाली आईएएस टीना डाबी के मंगेतर और आईएएस प्रदीप गवांडे भी ट्रांसफर होकर सचिवालय पहुंच गए हैं।


करौली के अलावा बांसवाड़ा, अलवर, प्रतापगढ़ और जालोर के कलेक्टर बदले गए हैंं। जयपुर, जोधपुर और भरतपुर के संभागीय आयुक्त भी बदल गए हैंं। विवादों में घिरे अफसरों को बदल दिया हैं। अलवर कलेक्टर रहते विवादों में रहे नन्नूमल पहाड़िया का तबादला कर दिया है। विकास सीतारामजी भाले अब जयपुर, जितेंद्र कुमार जोधपुर और सावंरमल वर्मा को भरतपुर का संभागीय आयुक्त लगाया है। प्रकाश चंद शर्मा को बांसवाड़ा, अंकित कुमार सिंह को करौली, नकाते शिव प्रसाद को अलवर, सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़ और निशांत जैन को अलवर कलेक्टर के पद पर लगाया है।


गवांडे का भी ट्रांसफर

चर्चित आईएएस टीना डाबी के मंगेतर प्रदीप के गवंडे का पुरातत्व और संग्रालय निदेशक से उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर तबादला किया है। टीना डाबी और प्रदीप के गवंडे इसी महीने शादी कर रहे हैं। पिछले दिनों दोनों ने शादी करने की सूचना सार्वजनक की थी। टीना डाबी अभी वित्त विभाग में जॉइंट सेक्रेट्री है। टीना के बाद अब गवंडे भी सचिवालय में आ गए हैं।


यज्ञमित्र अब मानवाधिकार आयोग में

इस लिस्ट में विवादों में घिरे अफसरों का नाम अधिक है। मेयर सौम्या गुर्जर से तनातनी के बीच आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव का तबादला कर दिया है। यज्ञमित्र को राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव के पद पर लगाया है।


गौरव गोयल को सीएम के सचिव पद पर लगाया है, रवि जैन को उनकी जगह जेडीसी लगाया है। सीएम के सचिव अमित ढाका के अपने मूल कैडर पंजाब में लौटने के बाद यह पद खाली चल रहा था। अब इस पद पर गौरव गोयल को लगाया है।


वीनू गुप्ता को उद्योग का पूरा जिम्मा

वीनू गुप्ता को उद्योग और निवेश का पूरा जिम्मा देकर उनका कद बढ़ाया हैं उनकी लंबे सय बाद सचिवालय में एंट्री हुई है। निरंजन आर्य के सीएस बनने के बाद उन्हें सचिवालय से बाहर पोस्टिंग दी गई थी। अब वीनू गुप्ता को वापस एसीएस उद्योग, एमएसएमई, बीआईपी के पद पर लगाया है। सुधांश पंत को जलदाय एसीएस से तबादला कर वीनू गुप्ता की जगह पॉल्यूशन कंट्राले बोर्ड अध्यक्ष लगाया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER