Rajasthan Politics / राजेंद्र गुढ़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल से बर्खास्त

Zoom News : Jul 21, 2023, 10:15 PM
Rajasthan Politics: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अनुशंषा पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है। गहलोत ने शुक्रवार शाम को ही राज्यपाल को यह अभिशंषा भेजी थी। जिसे स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने यह आदेश जारी किए। गुढ़ा लगातार अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे। विधानसभा में शुक्रवार को न्यूनतम आय गारंटी बिल पर बहस के दौरान गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में फेल होने का आरोप लगाया था। मणिपुर में महिलाओं को उपद्रवी भीड़ के निर्वस्त्र घुमाने की घटना के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में तख्तियां लहराई तो गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में इस बात में सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए हैं।

राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, ऐसे में हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। इससे पहले भी गुढ़ा कई सार्वजनिक मंचों से अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं। आपको बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा सभी छह बसपा विधायकों का कांग्रेस में विलय हो गया था। इससे पहले भी 2009 में गहलोत सरकार के समय गुढ़ा सहित सभी बसपा विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER