जयपुर / भाजपा की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, मोदी-वंसुधरा 40 नेताओं के नाम

Dainik Bhaskar : Apr 07, 2019, 04:58 PM
पूर्व सीएम वंसुधरा की सरकार में मंत्री रहे युनूस खान को सूची में सबसे आखिरी में मिली जगह

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सांसद हेमा मालिनी भी प्रचारकों की सूची में शामिल

जयपुर । राजस्थान में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए भाजपा ने रविवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 10 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री हैं, जिनमें पांच राजस्थान के हैं।

इस सूची में स्टार प्रचारकों में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, भाजपा के केंद्रीय संगठन मंत्री रामलाल, वी. सतीश, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रकाश जावडेकर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, सीआर चौधरी, पीपी चौधरी, गजेंद्र सिंह शेखावत है। 

इसी तरह, राज्य के कद्दावर नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सुधांशु त्रिवेदी, अविनाश राय खन्ना, ओमप्रकाश माथुर, सतपाल महाराज, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर, विधानसभा अध्यक्ष रहे कैलाश मेघवाल, गुूलाबचंद कटारिया, किरण माहेश्वरी, राजेंद्र सिंह राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, नारायण लाल पंचारिया, कालूलाल गुर्जर, रामकुमार वर्मा, सतीश पूनियां, भजनलाल वर्मा और युनुस खान के नाम है।

इसके अलावा सूची में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER