मुंबई / रोहित ने अर्धशतक बेटी समायरा के नाम किया, जीत के बाद मैदान पर उसके साथ खेलने लगे

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई की इस जीत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 55 रन बनाए। उन्होंने अपने इस अर्धशतक को बेटी समायरा के नाम किया। यही नहीं, मैच खत्म होने के बाद वे समायरा के साथ मैदान पर खेलते नजर आए। रोहित ने अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले को अपने सीने से लगाया। इशारा था कि यह अर्धशतक उनकी बेटी के नाम है। रोहित की पत्नी रितिका व बेटी समायरा मैच के दौरान मैदान में मौजूद थीं।

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई की इस जीत में उसके कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 55 रन बनाए। उनका इस सीजन में यह दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने अपने इस अर्धशतक को बेटी समायरा के नाम किया। यही नहीं, मैच खत्म होने के बाद वे समायरा के साथ मैदान पर खेलते नजर आए।

रोहित ने अर्धशतक लगाने के बाद बल्ले को अपने सीने से लगाया। उनका इशारा था कि यह अर्धशतक उनकी बेटी के नाम है। इस मैच को देखने के लिए रोहित की पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा भी मौजूद थीं। समायरा को आईपीएल के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सभी मैच में वीआईपी स्टैंड में देखा जा सकता था। मैच के बाद रोहित मैदान पर ही समायरा के साथ खेलने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका भी साथ थीं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER