बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्टर शेयर किया है। ये पोस्टर फिल्म 'हवा सिंह' (Hawa Singh) का है। इस पोस्टर को पोस्ट करने के साथ भाईजान सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- ‘हवा से बातें करेगा सिंह #HawaSinghBiopic @Sooraj9pancholi’ सोशल मीडिया पर सल्लू मियां ने शेयर किया हुआ ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
Hawa se baatein karega singh... #HawaSinghBiopic @Sooraj9pancholi pic.twitter.com/2zS0AQYs0n
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) February 4, 2020
आपको बता दें, 'हवा सिंह' (Hawa Singh) फिल्म में अहम किरदार में अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) दिखाई देंगे। फिल्म में उनका किरदार हवा सिंह का होगा। मालूम हो कि ये फिल्म देश और दुनिया के के प्रसिद्द बॉक्सर हवा सिंह की बायॉपिक है। हवा सिंह को फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग से भी काफी पॉपुलर है। आपको बता दें, फिल्म 'हवा सिंह' का ये पहला पोस्टर है। इस पहले पोस्टर में सूरज पंचोली का एक अलग अंदर दर्शकों के सामने आया है। पोस्टर में आप देख सकते है कि 'हवा सिंह' के लुक में एक्टर सूरज पंचोली बेहद आकर्षित नजर आ रहे हैं। सामने आए इस पोस्टर में सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) का चेहरा ग्लास से ढका हुआ है। उनके हाथ में दूध का ग्लास है। 'हवा सिंह' बायोपिक फिल्म को निर्देशन प्रकाश नांबियार कर रहे हैं। तो वहीँ इस फिल्म को सैम एस फर्नांडिस और कमलेश सिंह कुशवहा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान खान ने शेयर किया हुआ ये पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
बता दें, सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सलमान खान की होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' से की थी। सलमान खान ने फिल्म हीरो से सूरज को लॉन्च किया था। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'सेटलाइट शंकर' में सूरज पंचोली लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म का पोस्टर दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
