बॉलीवुड / जिस होटल से शुरू हुई थी सलमान खान और संगीता बिजलानी की लव स्टोरी, उसी में टूटा रिश्ता

Jansatta : Jul 11, 2020, 04:42 PM
Sangeeta Biljani - Salman Khan Love Story: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान जितान अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं उतने ही किस्से उनकी प्रेमकहानियों के भी मशहूर हैं। सलमान खान का कई अभिनेत्रियों से अफेयर रह चुका है। ऐसा ही एक नाम था संगीता बिजलानी का। संगीता बिजलानी जिन्होंने बाद में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी रचाई थी कभी सलमान खान के प्यार में पागल थीं। सलमान भी संगीता से मोहब्बत करते थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

सलमान खान और संगीता बिजलानी की मुलाकात एक फिल्मी पार्टी के दौरान हुई थी। उन दिनों मुंबई के बांद्रा में स्‍थ‍ित मशहूर सी-रॉक होटल में सलमान खान का अड्डा बना हुआ था। सी रॉक में ही सलमान खान और संगीत बिजलानी घंटो एक दूसरे के साथ समय बिताया करते थे। यही वह होटल था जहां पर की गई लंबी गुफ्तगू में दोनों भविष्य के सपने देखा करते थे।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरें भी छपीं कि सलमान खान और संगीता बिजलानी जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि ऐसा हो ना सका। सलमान खान संगीता बिजलानी के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए एक्ट्रेस सोमी अली से नजदीकियां बढ़ाने लगें। संगीता को ये बिल्कुल भी रास नहीं आता। कुछ समय बाद सलमान खान ने बिना उनसे बात किए दूरी बना ली। संगीत ने कई बार सलमान से बात करने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहीं।

सलमान खान से बात नहीं हो पाई तो उन्हें खोजते हुए संगीता बिजलानी सी रॉक होटल पहुंची। वहां सलमान खान तो मिल गए लेकिन उनके साथ सोमी अली भी थीं। उसी पल से सलमान औऱ संगीता बिजलानी का रिश्ता खत्म हो गया।

बताया जाता है कि संगीता बिजलानी औऱ सलमान खान की शादी के कार्ड्स भी छप गए थे। लेकिन ऐन टाइम पर संगीता ने ये रिश्ता खत्म कर लिया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER