एंटरटेनमेंट / सपना ने शेयर की खिलखिलाती फोटो, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Zoom News : Dec 27, 2020, 09:49 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क | हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने शादी और मां बनने के बाद स्टेज पर वापसी की है। वह लगातार अपने नए गाने रिलीज कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इनके सॉन्ग्स धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने खुद की एक खिलखिलाती फोटो शेयर की है, लेकिन इसके साथ उन्होंने ट्रोल्स पर निशाना भी साधा है। कैप्शन में ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कुछ लिखा है। 

सपना चौधरी ने लिखा, “खिलाफ कितने हैं क्या फर्क पड़ता है? साथ जितने हैं वे लाजवाब हैं।” खुद को पॉजिटिव रखने के लिए सपना चौधरी अक्सर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 

इससे पहले सपना चौधरी ने शादी के बाद पहली बार अपने पति का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके की कई तस्वीरें सपना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। बता दें कि सपना चौधरी ने जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्टूबर के महीने में वह बेबी ब्वॉय की मां बनी थीं। कुछ दिनों पहले सपना ने बेटे की फोटो भी शेयर की थी जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ एक्टिंग भी करते हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के लिए हरियाणा सहित कई राज्यों में लोकप्रिय सपना चौधरी अक्सर अपनी फैमिली के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

हालांकि, उनकी शादी की खबर उनके मां बनने के बाद ही मिली थी। इसे लेकर उनकी मां ने कहा था कि वीर साहू के किसी परिजन के निधन के चलते सादे समारोह में ही शादी हुई थी, इसलिए किसी को खबर नहीं मिली थी। बता दें कि मां बनने के बाद भी सपना चौधरी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उनके दो गाने 'कत्ल' और ‘नलका’ रिलीज हुए हैं। दोनों गानों को कुछ ही दिनों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ‘नलका’ गाने में तो बॉलीवुड के एक्टर सनी देओल भी नजर आए हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER