सरदारशहर / कॉमेडियन मुरारी लाल ने रेप के प्रयास की बात बताई झूठी

सरदारशहर थाने में सोमवार को 3 युवतियों ने मशहूर कॉमेडियन मुरारी लाल पारीक पर रेप के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इसमें इसके साथ पांच और लोगों का भी शामिल होना बताया। मामला दर्ज होने के बाद मुरारी पारीक ने कैमरे के सामने आकर स्पष्टीकरण दिया है।

सरदारशहर (Sardarshahar) थाने में सोमवार को 3 युवतियों ने मशहूर कॉमेडियन मुरारी लाल पारीक ( Murari Lal Pareek )पर रेप के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। इसमें इसके साथ पांच और लोगों का भी शामिल होना बताया। मामला दर्ज होने के बाद मुरारी पारीक ने कैमरे के सामने आकर स्पष्टीकरण दिया है।


रंजिश में कराया मामला दर्ज

9 मई थाने में मैंने रिपोर्ट दी कि बाबा रामदेव कॉलोनी में मेरे घर से एक लड़की व लड़का मेरी पालतू कुतिया को चोरी कर ले गए। जिनको आस पड़ोस के लोगों ने देखा था। उनके खिलाफ कुतिया चोरी करने का शाम को 5 बजे मामला भी दर्ज कराया था। जिसके बाद रंजिश में रात 10 बजे मेरे व मेरे अन्य चार पांच साथियों पर झूठा रेप के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है।


मुझे बदनाम किया जा रहा

कॉमेडियन मुरारी लाल ने अपील करते हुए कहा कि मैं बिल्कुल निर्दोष हूं। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए है। मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच में सारी बात सामने आ जाएगी।


युवतियां ने ये दर्ज कराया मामला

सरदारशहर (Sardarshahar) के धोलिया कुआं निवासी युवतियों ने आरोप लगाया था कि रविवार रात 10 बजे अपने प्लाट तेजवीर कॉलोनी में हम तीनों सो रही थी। इस दौरान किडनैप और रेप करने की नीयत से कार में सवार होकर मुरारीलाल ब्राह्मण निवासी गोगासर आया। उसके साथ चार-पांच लड़के आए थे।


आते ही हमें दबोच लिया और हमारे कपड़े फाड़ दिए। दो लड़के बाइक पर आए और आते ही कहा तीनों लड़कियों का किडनैप कर ले चलो। उन्होंने कहा कि सभी लोग हमारे साथ बदतमीजी करने लगे और शरीर के साथ छेड़छाड़ करने लगे। हमने एक दूसरे का बीच-बचाव किया तो प्राइवेट व पेट पर लात मारी। हम तीनों के साथ दुष्कर्म करने के उद्देश्य से हमारे कपड़े उतारने की कोशिश की। शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग आ गए। बीच-बचाव कर हमें छुड़ाया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER