रिलेशनशिप / सेक्स से बढ़ती है उम्र, नई स्‍टडी में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कितना सही कितना गलत

Vikrant Shekhawat : Dec 17, 2020, 02:05 PM
रिलेशनशिप डेस्क | शोधकर्ताओं के अनुसार, सेक्स करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। ये न केवल शारीरिक संतुष्टि देता है बल्कि ये मूड को अच्छा करता है, इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और दिल की बीमारियों से बचाता है, जिससे उम्र लंबी होती है।

रोजाना सेक्स दिल की बीमारियों से रखता है दूर

न्यू इंग्लैंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा सेक्स और दिल की बीमारियों को जोड़ते हुए 65 साल से कम उम्र के पुरुषों और महिलाओं पर की गई एक रिसर्च ने चौंका देने वाला दावा किया है। स्टडी में इस बात का दावा किया गया है कि रोजाना सेक्स करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है साथ ही ये शरीर में कई खराब लक्षणों को भी बढ़ने से रोकता है।

इस उम्र में सेक्स को लेकर होती है ज्यादा फैंटेसी

Teenage यानी किशोरावस्था में सेक्स हार्मोंस का स्तर काफी तेजी से बढ़ता है और सेक्स को लेकर उत्सुकता और रोमांच भी काफी होता है। इसलिए सेक्स को लेकर एक्सपेरिमेंट्स भी इस उम्र में अधिक होते हैं। सेक्स को लेकर सबसे ज्यादा फैंटेसी, ड्रीमिंग भी इसी उम्र में होती है।

20 से 35 की उम्र तक रहती है उत्तेजना

स्टडी की मानें तो 20 से 35 तक की उम्र में सेक्सुअल संतुष्टि के लिए मन में बहुत उत्साह और उत्तेजना रहती है। एक-दूसरे को छूना, सहलाना, किस-हग करना और फिर वो ये मानकर चलते हैं कि सेक्स इसी के आगे का एक खूबसूरत पड़ाव है।

इस उम्र में कम होने लगता है सेक्स के प्रति झुकाव

35 से 50 तक की उम्र में सेक्स के प्रति झुकाव कम होने लगता है। सेक्स को लेकर इच्छाओं में कमी होती है। बल्कि ये परिवर्तन शारीरिक स्तर से उठकर भावनात्मक और समझदारी की ओर मुड़ जाता है।

50 के बाद की उम्र

इस उम्र में अधिकतर स्त्री-पुरुष सेक्स के बारे में बात करने से कतराते हैं। क्योंकि अब वो सास-ससुर और दादा-दादी बन चुके होते हैं। दूसरे इस उम्र में उतनी एनर्जी, चुस्ती-फुर्ती न रहने और ठीक तरह से सेक्सुअल रिलेशन न कर पाने के डर के कारण भी सेक्स से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं।

पुरुषों को सेक्स करने के ये हैं फायदे और नुकसान

इस स्टडी में कहा गया है कि जो पुरुष यौन रूप से सक्रिय होते हैं। उनमें फिजिकल एक्टिविटी करने की क्षमता ज्यादा होती है और इसकी वजह से शरीर स्वस्थ रहता है। जबकि जो पुरूष कम सेक्स करते हैं उनमें दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ने के अलावा इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत भी बढ़ जाती है।

हार्ट अटैक आने के बाद भी कर सकते हैं सेक्स

शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर किसी शख्स को हार्ट अटैक आ चुका है तो हफ्ते में एक बार सेक्स करने से बॉडी को फायदा मिलेगा। आपको बताते चलें कि हफ्ते में एक बार सेक्स करने से लंबी उम्र की संभावना 37 फीसदी तक बढ़ जाती है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER