एंटरटेनमेंट / शिवांगी जोशी ने ढूंढ लिया अपना हमसफर? वायरल हुआ वीडियो

Zoom News : Jan 12, 2022, 07:41 AM
एंटरटेनमेंट | शिवांगी जोशी की गिनती टीवी की सफल एक्ट्रेसेस में होती है। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की बदौलत शिवांगी जोशी ने कम समय में ही लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीता है। फैंस को इस सीरियल में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ मोहसिन खान की जोड़ी खूब पसंद आती थी। यहां तक की फैंस दोनों को असल जिंदगी में भी साथ देखना चाहते थे। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस की नींद उड़ सकती है।

शिवांगी जोशी कर रही हैं शादी? 

शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन शिवांगी यहां पर फैंस के लिए कुछ ना कुछ जरूर पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर शिवांगी जोशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इन दिनों वायरल हो रहे एक फिल्टर को इस्तेमाल करती हुई नजर आ रही हैं। इस फिल्टर के जरिए शिवांगी जोशी ने ये जानने की कोशिश की है कि उनके लाइफ पार्टनर का नाम किस अक्षर से होगा? फिल्टर के आखिरी में पता चलता है कि शिवांगी जोशी P नाम के किसी शख्स को अपना दिल देंगी और उसकी हमसफर बनेंगी। सोशल मीडिया पर शिवांगी जोशी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

मोहसिन को डेट कर चुकी हैं शिवांगी

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दौरान मोहसिन खान (Mohsin Khan) ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो शिवांगी जोशी को डेट कर रहे हैं। कुछ ही महीने बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी। फिलहाल के लिए मोहसिन खान और शिवांगी जोशी एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शिवांगी जोशी इन दिनों कलर्स चैनल के सीरियल 'बालिका वधू 2' में नजर आती हैं। जल्द ही शिवांगी और मोहसिन प्रोड्यूसर राजन शाही के नए शो में भी नजर आने वाले हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER