बॉलीवुड / सिद्धार्थ-कियारा ढूंढ रहे शादी का लोकेशन, इस जगह लेंगे सात-फेरे!

Zoom News : Nov 02, 2022, 11:21 PM
बॉलीवुड | सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी है। दोनों को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें भी कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी बीच अब शादी को लेकर एक और नया अपडेट आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अब शादी के लिए लोकेशन देख रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा के क्लोज सोर्स ने कहा कि दोनों महीने से शादी के लोकेशन ढूंढ रही हैं और ऐसा पता चला है कि कियारा और सिद्धार्थ चंडीगढ़ में लग्जरी प्रॉपर्टी ढूंढ रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविला स्पा और रिजॉर्ट को शादी के लिए देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव और पत्रलेखा की भी शादी इसी जगह पर हुई थी।

पहले गोवा का था प्लान

उन्होंने आगे कहा, 'ऐसा भी कहा जा रहा है कि पहले दोनों गोवा में शादी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन सिद्धार्थ का बड़ा पंजाबी परिवार है और इस वजह से फिर उन्होंने गोवा का आइडिया ड्रॉप कर दिया।'

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ से हाल ही में कॉफी विद करण में दोनों से शादी को लेकर सवाल पूछा था। दोनों ने इस दौरान क्लीयर तो नहीं कहा, लेकिन हिंट दी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी दौरान यह भी हिंट मिली की दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। खैर अब चंडीगढ़ हो या गोवा कोई भी लोकेशन हो, फैंस बस जल्द से जल्द शादी की डेट जानना चाहते हैं। 

सिद्धार्थ और कियारा के बारे में बता दें कि दोनों ने फिल्म शेरशाह में साथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसी फिल्म के बाद दोनों का रिलेशन और स्ट्रॉन्ग हुआ। दोनों साथ में कई बार वेकेशन पर गए हैं। नए साल पर भी दोनों साथ में रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी साथ में फोटोज शेयर नहीं की। वहीं दोनों एक-दूसरे के परिवार के साथ भी टाइम स्पेंड करते हैं।

लिव इन में रहेंगे

कुछ दिनों पहले खबर आई कि कियारा और सिद्धार्थ शादी से पहले लिव इन में रहना चाहते हैं। दोनों शादी से पहले एक-दूसरे को और अच्छे से समझना चाहते हैं। इतना ही नहीं दोनों लिव के लिए अच्छा घर देख रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि अगर दोनों को कोई अच्छा घर नहीं मिला तो दोनों फिर सिद्धार्थ के घर ही रहेंगे।

अपकमिंग फिल्में

सिद्धार्थ अब फिल्म योद्धा और मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। योद्धा में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और मिशन मजनू में नजर आने वाले हैं। वहीं मिशन मजनू में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वह वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करेंगे।

वहीं कियारा की बात करें को वह गोविंदा मेरा नाम, आर सी 15 और सत्यप्रेम की कथा में नजर आएंगे। गोविंदा मेरा नाम में वह विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी। आर सी 15 में वह राम चरण के साथ और सत्यप्रेम की कथा में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER