मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) यूं तो सोशल मीडिया पर अपने शानदार फिटनेस वीडियो के कारण छाई रहती हैं। लेकिन इन दिनों वो किसी और कारण से चर्चा में बनी हुई हैं। सुष्मिता ने हाल ही में एक लंबे गैप के बार एक बार फिर से एक्टिंग में वापसी की है। इस कमबैक के लिए उन्होंने बेब सीरीज को चुना। हम बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई उनकी धमाकेदार वेब सीरीज 'आर्या' (Aarya) की। इसे हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। वहीं इन सबके बीच हाल ही में सुष्मिता सेन को सलमान खान (Salman Khan) से भी तारीफ मिल गई। सलमान से तारीफ पाकर सुष्मिता सेन फूली नहीं समा रही हैं और उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में इसका जवाब भी दिया है।
सलमान की तारीफ वाला वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने इसका जवाब दिया है। सुष्मिता ने सलमान के पोस्ट को रीट्वीट करते हुए फिल्म 'बीवी नंबर 1' के डायलॉग से उन्हें जवाब दिया है। सुष्मिता सेन ने लिखा- 'मैं एक और डायलॉग जोड़ना चाहूंगी 'हाय मेरा बच्चा' शुक्रिया सलमान इस प्यार और तारीफ के लिए। मैं तुमसे प्यार करती हूं। ये हमारी टीम आर्या के लिए सबसे बड़ी बात है'। यहां देखें सुष्मिता सेन का मजेदार पोस्ट-
I want to add another favourite dialogue😁 “Haye mera bachcha”😍Thank you @BeingSalmanKhan for the love & appreciation, it means d world to us at #TeamAarya 🤗❤️💃🏻 I love you!!! #cherished @RamKMadhvani @DisneyplusHSVIP 😀💃🏻 https://t.co/KvqBi0eIL4
— sushmita sen (@thesushmitasen) June 27, 2020
इससे पहले सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था- 'भरोसा वही तोड़ते हैं जिन पर भरोसा किया जाता है। आपको सुष्मिता का ये डायलॉग कैसा लगा। और ऐसे ही और डायलॉग सुनना चाहते हैं तो स्वागत तो करो आर्या का। और इसे कहते हैं दबंग। सुष्मिता के कमबैक का फैसला सही और बहुत सही ही हो सकता है। आर्या देखने के बाद मेरे पास भी सुष्मिता के लिए एक डायलॉग है। एक बार जो मैंने पहला एपिसोड देख लिया। उसके बाद सारे एपिसोड देखे बिना मैं नहीं रुकता। आप देखें आर्या डिज्नी हॉटस्टार पर'।
बता दें कि सलमान और सुष्मिता ने 1999 में आई फिल्म 'बीवी नंबर 1' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में सलमान-सुष्मिता की जोड़ी को खूब तारीफें भी मिली थीं। वहीं काफी समय तक एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद लौटीं सुष्मिता सेन का सलमान शानदार स्वागत किया है।
