महाराष्ट्र / ब्वॉयफ्रेंड के साथ रूम में थी लड़की, मम्मी को आते देख खिड़की से लगाई छलांग

मुंबई | 17 साल की युवती शुक्रवार दोपहर अपने बेडरूम में ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी। जैसे ही उसे पता चला की उसकी मां घर पहुंच चुकी है, उसने प्रेमी से भागने को कहा और फिर खुद खिड़की से छलांग लगा दी। इसका नतीजा यह हुआ कि उसके बायें पैर की हड्डी टूट गई। हालांकि, बाद में किशोरी ने अपने परिवार के सामने कबूला कि उसका प्रेमी उस दौरान उसके साथ था, इसलिए वह घबरा गयी थी।

मुंबई | मुंबई (Mumbai) के कुर्ला में एक लड़की (Girl) को जैसी ही भनक लगी कि उसकी मां घर पहुंच गई है, उसने फर्स्ट फ्लोर स्थित अपने रूम की खिड़की से छलांग लगा दी। उस समय फ्लैट में उसका ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) भी उसके साथ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बेल बाजार इलाके की है।

अधिकारी ने बताया कि 17 साल की युवती शुक्रवार दोपहर अपने बेडरूम में ब्वॉयफ्रेंड के साथ थी। जैसे ही उसे पता चला की उसकी मां घर पहुंच चुकी है, उसने प्रेमी से भागने को कहा और फिर खुद खिड़की से छलांग लगा दी। इसका नतीजा यह हुआ कि उसके बायें पैर की हड्डी टूट गई।

हालांकि, बाद में किशोरी ने अपने परिवार के सामने कबूला कि उसका प्रेमी उस दौरान उसके साथ था, इसलिए वह घबरा गयी थी।

प्रेमी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज

वीबी नगर थाने के अधिकारी ने कहा, ‘लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद हमने प्रेमी को बाल यौन अपराध संरक्षण कानून (पोक्‍सो) के तहत बलात्कार और घर में अनाधिकार प्रवेश को लेकर गिरफ्तार कर लिया है’।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER