अपराध / ससुराल में पत्नी की हत्या कर खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया युवक

जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल में अपनी पत्नी की हत्या कर खुद ही पुलिस थाना पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। यह युवक अपने ससुराल एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसने यह कदम उठाया। सुनसान क्षेत्र में उसने पत्नी का उसकी ओढ़नी से गला घोंट कर मार दिया। पत्नी को मारने के बाद ऊर्जाराम सीधे शेरगढ़ पुलिस थाने पहुंचा ।

जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल में अपनी पत्नी की हत्या कर खुद ही पुलिस थाना पहुंच गया और घटना की जानकारी दी। यह युवक अपने ससुराल एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसने यह कदम उठाया। 


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के जिया बेरी गांव निवासी ऊर्जाराम के सुवालिया स्थित ससुराल में शादी थी। इस शादी में भाग लेने ऊर्जाराम भी अपने ससुराल आया हुआ था। कल शाम बारात से वापस लौटने पर वह अपने ससुराल में ही ठहर गया। आज सुबह उसने किसी काम से अपनी पत्नी पिन्टू(25) को जल्दी नींद से उठाया और मकान से कुछ दूरी पर लेकर चला गया। सुनसान क्षेत्र में उसने पत्नी का उसकी ओढ़नी से गला घोंट कर मार दिया। पत्नी को मारने के बाद ऊर्जाराम सीधे शेरगढ़ पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस का अपनी पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे लेकर घटना स्थल पर पहुंची। वहां पिंटू का शव पड़ा था। पुलिस ऊर्जाराम को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER