Delhi Weather / 5 से 8 जनवरी के बीच दिल्ली में बारिश के आसार, चलेगी ठंडी हवा

Zoom News : Jan 03, 2022, 07:57 AM
राजधानी में इस साल की पहली बारिश 5 से 8 जनवरी के बीच होगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस बीच हल्की बारिश या बौछारें होने के आसार बने हुए हैं। इस हफ्ते यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट देखी जाएगी, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। यहां आर्द्रता 98 दर्ज की गई। सुबह कोहरे के बाद सुबह सूरज निकले पर आसमान साफ रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 व 7 डिग्री तक रहने के आसार हैं। रविवार को सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार का 19.1 और सबसे कम न्यूनतम तापमान जाफरपुर का 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। अगले पूरे हफ्ते में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 4 जनवरी को 22 डिग्री रहने के आसार हैं। इसके अलावा पूरे हफ्ते तापमान 19 या 21 डिग्री रहेगा। वहीं, 5 और 8 जनवरी को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 7 या 9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

साल की पहली बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 जनवरी को तो सुबह कोहरा रहेगा। दिन में सूरज निकलने के बाद बादल साफ रहेंगे। वहीं, 5 से 8 जनवरी के बीच दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश या बौछारें होंगी। यह इस साल की पहली बारिश होगी। बारिश के दौरान ठंडी हवा चलेगी। जिससे ठिठुरन भरी ठंड बढ़ने की संभावना है। इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब या गंभीर स्तर पर रहेगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER