राजस्थान / आने वाले 24 घंटो में प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार, फिर बढे़गी सर्दी

Zoom News : Dec 21, 2019, 04:50 PM
जयपुर: पिछले दो दिन से राज्य में बढ़ती ठंड पर ब्रेक लग गया है। कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से अधिक हो गया है। वहीं राज्य में अब एक बार फिर आने वाले दिनों में ठंड के तेवर तीखे होने वाले हैं। इसके साथ ही क्रिसमस पर पूर्वी राजस्थान में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इससे ठंड फिर बढ़ने का अनुमान है। 

प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बादलों की आवाजाही बनी हुई: 

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जयपुर समेत उत्तर-पूर्वी हिस्से में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बादलों के असर से बीती रात जयपुर में न्यूनतम तापमान 10।1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सीकर जिले के फतेहपुर में भी पारा चढ़ने लगा है। फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

24 व 25 दिसंबर को हल्की बरसात की संभावना: 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 24 व 25 दिसंबर को हल्की बरसात हो सकती है। वहीं अगले दो सप्ताह तक यानी 2 जनवरी तक राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। राज्य में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो दिन पहले रात का औसत तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया था। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER