Optical Illusion / इस फोटो में है एक टेबल लैंप,अगर दिमाग तेज है तो खोज निकालिए

Zoom News : Jul 05, 2022, 11:58 AM
Optical Illusion: इंटरनेट पर कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिसे देखकर ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। उन चीजों को देखकर लोगों की आंखें चकमका जाती है। जिसमें ऑप्टिकल एल्यूजन का नाम भी शामिल है। ये ऐसी तस्वीरें होती हैं, जिनमें कई बार हमें जो दिखता है, वो होता नहीं है और जो होता है, वो हमारी आंखें देख नहीं पाती हैं। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि हर किसी का चीजों को देखने का अपना खुद का अलग नजरिया होता है। आपका यही नजरिया आपकी पर्सनालिटी को बताता है। स्पेशली तब जब आप किसी तस्वीर में कुछ नोटिस करते हैं।     

आप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें लोगों के दिमाग का कसरत कराती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी है कंफ्यूज कर देने वाली तस्वीर लेकर आए हैं, चलिए देखते हैं सबसे पहले आपको इस तस्वीर में क्या दिखा। तस्वीर में बहुत सी टेबल-कुर्सी और सोफे से जुड़ी है। इसी में किसी टेबल पर एक लैंप रखी है मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी खुद को तेज दिमाग वाला समझते हैं तो एक दस सेकंड के भीतर टेबल पर कहीं रखी लैंप को खोजकर दिखा दीजिए।    

अगर दिए गए समय में आपने लैंप खोज ली है तो अपना दिमाग और आंखें बहुत तेज हैं जो चीजों को तुरंत पकड़ लेती है। वहीं खूब कोशिश के बावजूद आप इसमें सफल नहीं हुए हैं तो निराश बिल्कुल ना हों। बड़ी तादाद में लोग इसे हल करने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। दरअसल तस्वीर में लैंप ठीक बीच में बाएं से पहली टेबल पर रखी है।

देख लिया ना तस्वीर में लैंप कहा रखी है। दरअसल टेबल पर रखे गमले और लैंप का रंग करीब एक जैसा होने की वजह से नजरों को धोखा हो जाता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER