
- भारत,
- 22-Aug-2019 05:06 PM IST
- (, अपडेटेड 22-Aug-2019 05:09 PM IST)
भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Cinema) में इन दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का विवाद को लेकर काफी चर्चा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इन दोनों भोजपुरी स्टार्स की जोड़ी को फैंस ने हमेशा प्यार दिया और शायद यही कारण है कि इनके आपसी विवाद के बीच भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर इनके कुछ चुनिंदा गाने काफी वायरल हो रहे हैं। इन वायरल गानों में सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' का गाना 'भर जाता ढोढ़ी' ' को देखा गया। 2017 में रिलीज हुआ ये गाना 2019 की टॉप गानों की लिस्ट में शामिल है। इस गाने को अबतक 6 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है।
इस गाने के बाद इसी फिल्म का एक और गाना 'ललिया' भी रिकार्ड बना रहा है। इस गाने की खास बात पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी तो है ही, साथ ही इसमें अक्षरा के साथ पवन सिंह का जबरदस्त रोमैंटिक सीन भी हैं। इस गाने में इन दोनों भोजपुरी सुपरस्टार्स की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने में उन्होंने गोल्डन टॉप पहना हुआ है और इसके साथ ब्लू कलर की लॉन्ग स्कर्ट भी पहनी है। वहीं पवन सिंह इस गाने में पिंक और व्हाइट रंग की टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं।