देश / 28 करोड़ की कोकीन निगल गई दो महिलाएं, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Zoom News : May 27, 2022, 10:00 PM
New Delhi : युगांडा से यात्रा करके दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कथित तौर पर अपने पेट के अंदर 28 करोड़ रुपए की 181 कैप्सूल छिपाई थी।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि युगांडा से यात्रा कर रही दो महिलाओं ने कोकीन को गोलियों में छिपाने के लिए निगल लिया था। जब्त की गई कोकीन का वजन करीब दो किलो है।

दोनों महिलाओं में एक को गुरुवार को पकड़ा गया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पेट में 81 गोलियां थीं। इसके बाद उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसके अंदर करीब 0.891 किलोग्राम वजनी कोकीन मिली। बरामद कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹13.6 करोड़ आंकी गई है।

उधर, 22 मई को गिरफ्तार हुई इस महिला की साथी के पेट में करीब 80 कैप्सूल छिपे हुए पाए गए। उसे भी एक्स-रे जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। गोलियों के अंदर मिली कोकीन का वजन 0.957 किलोग्राम है और कीमत 14 करोड़ रुपये है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER