Special / रोज खाना देती थी महिला,बीमार हुई तो खबर लेने पहुंचा लंगूर, VIDEO वायरल

इंसान और जानवरों का रिश्ता निराला होता है जहां बिना भाषा के भी प्रेम और लगाव के चलते दोनों एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। इसके अलावा किसी के प्रति कुत्तों या बंदरों की वफादारी के कई किस्से हमें सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में देखने को मिला जहां एक बीमार और से मिलने कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि एक लंगूर आया। ये बेहद अजीब है लेकिन सामने आया इसका वीडियो हैरान कर दे रहा है।

Special | इंसान और जानवरों का रिश्ता निराला होता है जहां बिना भाषा के भी प्रेम और लगाव के चलते दोनों एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। इसके अलावा किसी के प्रति कुत्तों या बंदरों की वफादारी के कई किस्से हमें सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में देखने को मिला जहां एक बीमार और से मिलने कोई रिश्तेदार नहीं बल्कि एक लंगूर आया। ये बेहद अजीब है लेकिन सामने आया इसका वीडियो हैरान कर दे रहा है।

दरअसल, महिला हर रोज लंगूरों को खाना खिलाया करती थी लेकिन उम्र ढलने से बीमार पड़ने के चलते वह कुछ दिनों से ऐसा नहीं कर पा रही थी। वहीं लंगूरों को भी जब वह कई दिन नजर नहीं आई तो उनमें से एक महिला की खोज खबर लेने उसके घर, बल्कि उसके बिस्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद का नजारा देखकर कोई भी रो देगा। ये लंगूर लेटी हुई महिला के पास आकर उसे गले लगाता है और उसके सिर पर हाथ फेरता है, बिल्कुल इंसानों की तरह जैसे वह उसका बेटा हो। वहीं महिला भी उसे उसी प्यार से गले लगाती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों को भावुक कर दे रहा है। इसके अलावा लोग इसपर शानदार कमेंट भी कर रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER