विशेष / 24 कैरेट Gold का है ये बर्गर, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Zoom News : Dec 29, 2020, 09:09 PM
विशेष | घर के खाने से ज्यादा लोगों को फास्ट फूड (Fast Food) पसंद होता है, खासकर बच्चों को ये खाना काफी पसंद होता है। भारत में भी लोग फास्ट फूड के दीवाने हैं। बर्गर की कीमत 5 रु से लेकर 50 रु होती है। लेकिन क्या आपने 4 हजार 300 रु का बर्गर (Burger) खाया है। शायद आप भी ये सुनकर हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस महंगे बर्गर की खासियत।

इस बर्गर का नाम है 24 कैरेट

अमेरिका के एक रेस्टोरेंट (Restaurant) में ये महंगा बर्गर मिलता है जिसकी कीमत 59 अमेरिकी डॉलर यानी 4330 रुपये है। इस बर्गर की खासियत ये है कि इस पर सोने का वर्क किया हुआ है और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसका नाम 24 कैरेट बर्गर रखा गया है। बता दें कि कैरेट सोने की शुद्धता को मापने का पैमाना होता है। यह रेस्टोरेंट कोलंबिया में स्थित है। यहां सोने का यह खास बर्गर बेचा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कोलम्बिया (Colombia) के बोगोटा में एक रेस्तरां ने दुनिया के पसंदीदा खाने की चीजों को एक टेस्टी और लजीज व्यंजनों में बदल दिया है। 

ग्राहकों को लुभाने के लिए रेस्टोरेंट 24 कैरेट का मौका दे रहा है। लेकिन कोरोना के कारण रेस्टोरेंट को भारी झटका लगा है। रेस्टोरेंट से लोगों को छंटनी कर रहे हैं। कुछ बंद हो गए तो कुछ को काफी लॉस झेलना पड़ा है। रेस्टोरेंट के शेफ मारिया पाउला ने बताया कि रेस्टोरेंट में हैमबर्गर को पहले प्लास्टिक से पैक किया जाता है उसके बाद फिर सोने की परत चढ़ाई जाती है। पाउला ने इस बर्गर को बनाने से जुड़ी प्रक्रिया भी बताया है। इसे काफी संभाल कर बनाया जाता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER