मौसम / राजस्थान में मानसून अनुमान से 3 दिन आगे खिसका, अब 23 को आ सकता है

Zoom News : Jun 19, 2020, 07:50 AM

राजस्थान में मानसून आगमन की संभावनाओं में बदलाव हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि मानसून तय तिथि 24 जून से 4 दिन पहले 20 जून को दस्तक देगा। लेकिन गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा कि अब मानसून 22-23 जून तक सकता है। इस बार यदि मानसून राजस्थान में तय तिथि से एक या दो दिन पहले एंट्री करता है ताे दस साल में ऐसा दूसरी बार हाेगा।

इससे पहले केवल एक बार वर्ष 2013 में तय समय से दाे दिन पहले 15 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। पुराने कैलेंडर के अनुसार उस समय मानसून आगमन की तय तिथि 17 जून थी। इस बार माैसम विभाग ने कैलेंडर में बदलाव किया है।

इसके तहत 24 जून की गई है, जबकि विदाई की तिथि 28 सितंबर बताई गई है। मौसम विभाग ने इस बार प्रदेश में सामान्य से सात फीसदी ज्यादा बारिश का अनुमान जताया है। 2019 में मानसून ने 2 जुलाई काे दस्तक दी थी और कुल 747.24 मिमी बारिश हुई थी, जाे कि सामान्य से 227 मिमी ज्यादा थी। 

33.3° जयपुर में इस सीजन की सबसे गर्म रात
प्रदेश में भीषण गर्मी का दाैर जारी है। श्रीगंगानगर दिन में 46.1 डिग्री तक तपा अाैर सबसे गर्म शहर रहा। जयपुर में गुरुवार को सीजन की सबसे गर्म रात रही। यहां रात का पारा 33.3 डिग्री रहा, जबकि दिन इससे 10 डिग्री ज्यादा यानी 43.3 डिग्री तक तपा। चूरू में दिन का तापमान 45.6, बीकानेर में 44.8, जैसलमेर में 44 डिग्री दर्ज किया गया।

बीते दस साल में कब आया मानसून.....कितना बरसा 
बारिश के आंकड़ें मिमी में
3 जुलाई  2010- 606.3 
22 जून 2011- 737.6
5 जून 2012- 617.9
15 जून 2013 -691.23
3 जुलाई 2014- 518.69 
24 जून 2015- 506.28
22 जून 2016- 678.56
27 जून 2017- 514.25
27 जून 2018- 526.13
2 जुलाई 2019- 747.24

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER