देश / कटक में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 8 डब्बे पटरी से उतरे, 40 से ज्यादा यात्री घायल

News18 : Jan 16, 2020, 09:50 AM
कटक। ओडिशा के कटक से रेल हादसे की खबर है। इस घटना में अब तक 40 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जबकि 6 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  ये हादसा कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। खबरों के मुताबिक मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (Mumbai-Bhubaneswar Lokmanya Tilak Terminus Express) पटरी से उतर गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के 8 डब्बे से पटरी से उतर गए। कहा जा रहा है कि लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हुई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल अधिकारियों ने बताया कि सालागांव और नीरगुंडी स्टेशनों के बीच सुबह करीब सात बजे हुए इस हादसे में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एक नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर काफी कोहरा था लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि हादसे की असली वजह क्या थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है। हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ये नंबर हैं 0674-1072 और 0671-1072। रेलवे के मुताबिक यात्रियों को मदद के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही है।

ट्रेन हादसे की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1072 पर भी ली जा सकती है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कहा कि सलागांव के नजदीक लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में घायल हुए लोगों की मदद की जा रही है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER