USA / न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दिखी भूमि पूजन की झलक, लगे जय श्रीराम के नारे

Zee News : Aug 06, 2020, 06:35 AM
नई दिल्लीः देश के लिए 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक बन गया जब पीएम मोदी ने सरयू के तट पर राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। देशभर में श्रीराम के नारे लगे और शाम को आतिशबाजी भी हुई। किसी ने घर के आंगन में दीपमालाएं जलाईं तो कई लोग पटाखे चलाते भी नजर आए। सबसे खास बात ये है कि राम मंदिर भूमि पूजन की झलक देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी दिखाई दी। विदेश में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भी बुधवार को जश्न मनाया।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर भी 5 अगस्त के दिन राम मंदिर के चित्र से जगमगाता दिखाई दिया। टाइम्स स्क्वायर (times square) पर राम मंदिर के दृश्य को डिजिटल बोर्ड के जरिए दर्शाया गया था। भगवान राम की तस्वीर के साथ टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगे की झलक भी नजर आई। इस नजारे को देख विदेश में रहे भारतीय की खुशी फूले नहीं समाए। लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER