बॉलीवुड / सरोज खान के निधन के बाद बेटी सुकैन खान ने किया सलमान खान को लेकर किया खुलासा

Live Hindustan : Jul 04, 2020, 09:34 AM
Bollywood: सरोज खान ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके इंतकाल से इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है। बता दें कि बीती 24 जून को उनको सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले सरोज खान का डायलिसिस भी होता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरोज खान के इलाज का खर्च सलमान खान का फाउंडेशन उठा रहा था। वहीं, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने भी सरोज खान के इलाज में मदद की थी। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि सलमान खान हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब इस बात की गवाही सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने भी दी और सलमान की जमकर तारीफ की है। सुकैना ने सलमान को एक मदद करने वाला इंसान बताया है। सरोज खान और सलमान के बीच भी किस तरह की बॉन्डिंग थी इस बारें में बताया है। सुकैन ने भी बताया कि दोनों के बीच रिश्ते बिल्कुल ठीक थे।

एक इंटरव्यू में सरोज की बेटी सुकैना ने बताया कि मुझे मेरे बेटे की दिल की सर्जरी के लिए केरला जाना था। इस वक्त मेरी मदद सिर्फ उसी शख्स ने की। मिस्टर खान मेरे परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। सलमान और उनकी टीममेट संध्या हमारे साथ बराबर कोऑर्डिनेट करती रहीं। हमें जब जरूरत पड़ी सलमान हमेशा हमारे साथ रहे।

सरोज खान से हुए सलमान के विवाद पर सुकैना ने कहा- कुछ सालों पहले उनका थोड़ा बहुत मनमुटाव हुआ था, लेकिन वो जल्द ही खत्म हो गया था। मुझे नहीं पता लोग ऐसी नेगेटिव बातें क्यों कर रहे हैं उनके बारे में। सलमान हर किसी के लिए खड़े होते हैं। वह हर किसी की मदद करते हैं लेकिन कई बार तो अपनी मदद की जानकारी वह किसी को देते भी नहीं है। सुकैना ने कहा कि जो हुआ उसको मां और सलमान दोनों ने ही जाने दिया। दोनों को साथ में कई बार देखा जाता रहा है। इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक था। दोनों एक दूसरे के लिए हमेशा आगे रहे। लोग उनके विवाद की पुरानी बात अब क्यों उठा रहे हैं मुझे ये समझ नहीं आ रहा। सलमान और उनकी टीम ने हमेशा मेरी और मेरे परिवार की मदद की।

आपको बता दें कि अपने 40 साल के करियर में सरोज खान ने 2 हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए, लेकिन पिछले दो सालों में सरोज के पास ज्यादा काम नहीं था। बीते साल सरोज खान ने अपनी होने वाली तकलीफों के बारें में खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा है और वह क्लासिकल डांस सिखाकर अपना गुजारा कर रही हैं। जब यह बात सलमान खान को पता चला तो वह खुद उनकी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने सरोज जी से मुलाकात की थी। इसके बाद सलमान ने उनसे पूछा था-'मेरे साथ काम करेंगी'? इस मुलाकात के बाद सरोज ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा था-'मैं सलमान को उनकी जुबान की वजह से ही जानती हूं। वो जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।' वादे को निभाते हुए सलमान ने दबंग 3 में साई मांजरेकर की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी सरोज खान को दी थी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER