Bollywood / अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और कंगना रनौत ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Zoom News : Aug 11, 2020, 11:23 PM
न्यूज़ हेल्पलाइन . मुम्बई |  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम पूरे देश में है। हर साल पूरे देश में जन्माष्टमी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। कई जगहों पर जन्माष्टमी 11 अगस्त यानी आज मनाई जा रही है, तो कई जगहों पर 12 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी का पर्व इसलिए मनाया जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। 

आज का दिन हर किसी के लिए बहुत खास होता है, मंदिरों में पूजा-अर्चना की जाती है। लोग व्रत रखते हैं और कृष्ण के जन्म होने का इंतजार करते हैं। इस खास दिन पर हमारे सेलिब्रिटीज ने भी सबको कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। \

मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और कंगना रनौत किसी भी त्योहार पर अपने फैंस को शुभकामनाएं और बधाइयाँ देना नहीं भूलते हैं। इस पावन पर्व पर तीनों ने अपने फैंस को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। 

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर कृष्ण की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, "जन्माष्टमी की अनेक शुभकामनाएं।" फैंस कमेंट्स कर अमिताभ को भी शुभकामनाएं दे रहे हैं, और उनके स्वस्थ रहने की भी कामना कर रहे हैं। 

वही अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सब पर भगवान का आशीर्वाद बना रहें।" बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि अबतक वह जिन-जिन स्थानों पर गई है उनमें से द्वारका उन्हें सबसे आकर्षक और मनमोहन लगा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER