Bharat Jodo Yatra / मालाखेड़ा में कांग्रेस की बड़ी सभा, खड़गे भी शामिल होंगे

Zoom News : Dec 19, 2022, 09:22 AM
Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर रही है। पांच दिन दौसा जिले में रहने के बाद आज राजगढ़ से सुबह 9 बजे अलवर में एंटर करेगी। आज यात्रा केवल सुबह के फेज में ही चलेगी। आज यात्रा 13 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी। लंच ब्रेक के बाद अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है। राजस्थान में यात्रा का 15वां दिन है जबकि ओवरऑल देखा जाए तो भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए कुल 103 दिन हुए हैं।

आज सुबह छह बजे से बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से सुबह छह बजे से यात्रा शुरू हुई। सुबह 10 बजे यात्रा अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी पहुंचेगी, जहां लंच ब्रेक रखा गया है। आज इवनिंग फेज की यात्रा नहीं होगी।

इस बीच, राहुल गांधी से मिलकर एक युवक ने रोजगार से जुड़ी परेशानी बताई तो राहुल ने साथ चल रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से कहा, इसके समाधान की जिम्मेदारी आपकी है। राहुल गांव की महिलाओं से भी मिले। ये महिलाएं यात्रा के स्वागत में खड़ी थीं। राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की, फोटो खिंचवाए। उनका हालचाल पूछा। ग्रामीण महिलाओं से घर परिवार, रोजगार और बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने के बाद आज पहली बड़ी सभा है। दोपहर बाद 2:30 बजे से अलवर के मालाखेड़ा में कांग्रेस की सभा रखी गई है। राजस्थान में यात्रा आने के बाद अब तक राहुल गांधी की नुक्कड़ सभांए हुई हैं, लेकिन बड़ी गेदरिंग वाली जनसभा पहली बार होने जा रही है। सभा में आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश भर से लोगों को लाया जा रहा हे। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 15वां दिन है। वहीं, कन्याकुमारी से इस देशव्यापी पैदल मार्च के शुरू हुए 103 दिन हो रहे हैं।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा, मोदी चीन परस्त प्रधानमंत्री है। पिछले 7 साल में देश में यही हाल है,यहां वीर सेना,कायर राजा की सरकार चल रही है।

जयराम ने कहा कि पीएम मोदी से चीन पर हमारे सवाल हैं। ऐसी जानकार मिल रही है कि चीन की ओर से ईस्टर्न क्षेत्र में घुसपैठ बड़े पैमाने पर और बार-बार हो रही है।

राहुल के सामने पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। भारत जोड़ा यात्रा के दौसा में एंट्री होने के बाद से लगातार पायलट समर्थक उत्साहित दिख रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा, मोदी चीन परस्त प्रधानमंत्री है। पिछले 7 साल में देश में यही हाल है,यहां वीर सेना,कायर राजा की सरकार चल रही है।

राहुल गांधी के दिल्ली दौरे के कारण यात्रा के सुबह के शेड्यूल में बदलाव किया गया था। आज 23 किलोमीटर का सफर करने वाली यात्रा की शुरुआत करीब दो घंटे देरी से हुई है। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी सहित कई मंत्री भी चल रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER