दुनिया / बॉयफ्रेंड ने लड़की को चीट कर किया 3 महिलाओं संग अफेयर, गर्लफ्रेंड अब ऐसे ले रही बदला

Zoom News : Jun 23, 2021, 12:36 PM
Special: अक्सर आपने प्यार में लोगों को सारी हदों को पार करते सुना होगा, लेकिन कई बार पार्टनर से धोखा (Cheating) मिलने के बाद भी बदला लेने की ठान लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक अनोखा किस्सा वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) से धोखा मिलने के बाद बदला लेने का अनोखा प्लान बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉयफ्रेंड के लिए बनवाया रिवेंज नेकलेस

अमेरिका की रहने वाली 20 साल की ज्वैलरी मेकर लिव पोर्टिलो (Liv Portilo) ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि एक महिला ने  उन्हें रिवेंज नेकलेस (Revenge Necklace) बनाने का ऑर्डर दिया था, जिसने इसे अपने पार्टनर को गिफ्ट देने की योजना बनाई रही है। 

तीन महिलाओं के साथ चल रहा अफेयर

लिव पोर्टिलो (Liv Portilo) ने वीडियो में दावा किया कि महिला के बॉयफ्रेंड का तीन महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद उसने बदला लेने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। रिवेंज नेकलेस (Revenge Necklace) पर महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की तीनों गर्लफ्रेंड्स के नाम और अपनी रिलेशनशिप की एनवर्सरी की तारीख अंकित कराए हैं। 

बॉयफ्रेंड के क्रेडिट कार्ड से किया पेमेंट

लिव पोर्टिलो (Liv Portilo) के वीडियो पर एक अज्ञात महिला ने दावा किया है कि उन्होंने नेकलेस का भुगतान करने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया। रिपोर्ट के अनुसार, लिव पोर्टिलो (Liv Portilo) ने दावा किया है कि महिला इस रिवेंज नेकलेस (Revenge Necklace) को अपने बॉयफ्रेंड के दोस्तों और परिवार के सामने देने वाली हैं, ताकि सबको उसकी सच्चाई का पता चल सके।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER