बॉलीवुड / जानिए OTT पर कब और कहां रिलीज होगी रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ब्लॉकबस्टर हिट रही। भारत की पहली अस्त्रावर्स मूवी ने धमाल मचा दिया। लेकिन अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो फिक्र करने की बात नहीं है। क्योंकि अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है। यानि आप इसे घर बैठे अपने स्मार्ट टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर देख पाएंगे।

बॉलीवुड | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ब्लॉकबस्टर हिट रही। भारत की पहली अस्त्रावर्स मूवी ने धमाल मचा दिया। लेकिन अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो फिक्र करने की बात नहीं है। क्योंकि अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है। यानि आप इसे घर बैठे अपने स्मार्ट टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर देख पाएंगे।

अयान का फैंस को दिवाली गिफ्ट?

खबर है कि अयान मुखर्जी ने फैंस को यह फिल्म दिवाली गिफ्ट के तौर पर देने का फैसला किया है। फिल्म OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किए जाने की खबर है। फिल्म की OTT रिलीज डेट भी मेकर्स ने बहुत सोच-समझ कर तय की है। इसे 23 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी फिल्म?

हालांकि अभी फिल्म की OTT रिलीज को लेकर आधिकारिक कंफर्मेशन आना बाकी है लेकिन अभी तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसका डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आना पक्का है। बता दें कि फिल्म को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है।

क्यों इतनी पॉपुलर हो गई ब्रह्मास्त्र?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी के अलावा दर्शकों को फिल्म में अस्त्रावर्स वाला कॉन्सेप्ट और कहानी तक सब कुछ अच्छा लगा। फिल्म में जबरदस्त VFX इस्तेमाल किए गए हैं। लोगों का कहना है कि इतने जबरदस्त VFX पहली बार किसी भारतीय फिल्म में देखने मिले हैं। हालांकि फिल्म को काफी लोगों ने कुछ चीजों को लिए क्रिटिसाइज भी किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER