Road accident / बीकानेर में कैंपर और मिनी ट्रक की भिड़ंत, तीन की मौके पर मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

राजस्थान के बीकानेर में लूणकरणसर थाना इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। लूणकरणसर के एनएच 62 पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो कैंपर और मिनी ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कैंपर गाड़ी में सवार लोग बाहर सड़क पर आ गिरे। वहीं हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। इस कारण मार्ग पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा।

हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर उपखंड अधिकारी अशोक कुमार रिणवा, सीईओ नारायण बाजिया, एसएचओ सुमन परिहार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया और आवागमन शुरू कराया। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई। एक मृतक की पहचान राजूराम के रूप में हुई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER