जयपुर / फर्जी तरीके से जमानत लेकर छूटा जीवाणु, 65 बच्चों, पुरुषाें और किन्नराें से कर चुका याैनाचार

Dainik Bhaskar : Jul 08, 2019, 10:57 AM
जयपुर. शास्त्रीनगर इलाके में 7 और 4 साल की मासूमाें काे 9 दिन के अंतराल में अगवा कर दुष्कर्म करने वाला सिकंदर उर्फ जीवाणु कितना बड़ा दरिंदा है, यह उसके खुलासाें से पता चलता है। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के अनुसार 34 वर्षीय जीवाणु ने पूछताछ में कबूला है कि वह अब तक 25 बालकाें और 40 से ज्यादा पुरुष व किन्नराें से याैनाचार कर चुका है। उसने कबूल किया है कि वह खुद के पास पिस्ताैल रखता था और अपने शिकारों को इसके जरिए डराता था।

जीवाणु ने कबूला कि 2004 में बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। उसने कोर्ट में शादी करने की बात कहकर जमानत की अर्जी लगाई, इसके बाद फर्जी व पेशेवर जमानतियों के जरिए जमानत हासिल की। छूटने के बाद उसने फिर वारदातें शुरू कर दी। 

पुलिस पूछताछ में जीवाणु ने नाई की थड़ी, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर में दुष्कर्म की कई अन्य वारदातें भी कबूल की हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है। उधर, दुष्कर्म की वारदाताें के बाद शास्त्रीनगर में पैदा हुए तनाव के कारण शास्त्री नगर व भट्टा बस्ती इलाके में 6 दिन बाद भी एहतियात के ताैर पर पुलिस बल तैनात है।

इस इलाके में 1 जुलाई काे 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म की घटना के बाद से तनाव व्याप्त हाे गया था। पुलिस काे यहां 2 जुलाई से 6 जुलाई तक 13 थाना क्षेत्राें इंटरनेट भी बंद करना पड़ा था। इस घटना से 8 दिन पहले 22 जुलाई काे भी इसी इलाके की 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। दाेनाें घटनाओं के कारण तनाव ज्यादा बढ़ गया। पुलिस ने शनिवार काे दाेनाें वारदाताें का खुलासा करते हुए सिकंदर काे काेटा से गिरफ्तार किया था। वह जयपुर में किराये के मकान में रहता है और वारदाताें के बाद काेटा में छिपा था।

जयपुर से काेटा भागा, रास्ते में शराब के लिए ठेके पर विवाद हुआ ताे मैनेजर काे गाेली मारी :

एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि चार-पांच जुलाई काे जीवाणु जयपुर से चाेरी की बाइक लेकर काेटा के लिए रवाना हुआ। काेटा जाते समय रास्ते में देवली के पास शराब ठेके पर रात काे शराब लेने रुका। इस दाैरान ठेके के मैनेजर साेहनलाल से विवाद हाे गया। इस पर जीवाणु ने उसे गाेली मार दी और गल्ले में रखे 20 हजार रुपए, कान की साेने की मुर्कियां लूट ली। इस संबंध में देवली थाने में मामला दर्ज है। जांच में सामने अाया कि 13 साल पहले जीवाणु की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह खानाबदाेश की तरह रहने लगा। वह अभी जयपुर में नाई की थड़ी इलाके में रह रहा था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER