राजस्थान / दुनिया में आते ही मिली मौत, नवजात को नहर में फेंका

भरतपुर | शहर के लोहागढ़ किले के चारों ओर बह रही सुजान गंगा नहर में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव पानी में मिला। किसी ने जन्म होते ही बच्ची को पानी में फेंक दिया। पानी में शव देखकर वहां लोगों का तांता लग गया। पानी में मिला यह शव करीब आठ-दस घंटे पुराना लगता है क्योंकि उसका नाल ताजा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

भरतपुर | शहर के लोहागढ़ किले के चारों ओर बह रही सुजान गंगा नहर में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव पानी में मिला। किसी ने जन्म होते ही बच्ची को पानी में फेंक दिया। पानी में शव देखकर वहां लोगों का तांता लग गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह बिहारीजी मंदिर दर्शन के लिए भक्त जा रहे थे। तभी सुजान गंगा नहर में मछलियों को दाना डाल रही एक महिला को पानी में बच्चे का शव दिखाई दिया। उसने अन्य लोगों को बताया। इस पर वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल को सौ नंबर पर दी। जिस पर मथुरा गेट थाने की चौबुर्जा चौकी इंचार्ज दीपा शर्मा मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों की सहायता से उन्होंने शव को पानी से निकलवाया।

दीपा शर्मा ने बताया कि शब नवजात बालिका का है। पानी में मिला यह शव करीब आठ-दस घंटे पुराना लगता है क्योंकि उसका नाल ताजा दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया नवजात बालिका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही थाना मथुरा गेट में उक्त संबंध में मामला दर्ज किया जा रहा है, ताकि इस की पड़ताल की जा सके की शव किसने पानी में फेंका है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER