Bollywood / 'राम सिंह चार्ली' के पॉजिटिव रेपोंस के लिए दिव्या दत्ता ने किया आभार प्रकट

Zoom News : Aug 30, 2020, 06:31 PM
न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई । दिव्या दत्ता उन अदाकारों में से है जो अपने हर रोल को इतनी सुंदरता से निभाती है की उनका हर किरदार  आपके दिल में घर कर जाता हैं। बड़े परदे पर फिल्म हो या OTT प्लेटफार्म पर छोटी फिल्म , दिव्या दत्ता हर रोल को अपना बना लेती है और अभी हाल ही में उनकी शार्ट फिल्म 'राम सिंह चार्ली' सोनी लिव पर रिलीज़ हुई है। फिल्म को काफी सराहा जा रहा है और उसके लिए दिव्या दत्ता ने अपनी ख़ुशी जताई।

दिव्या दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा , "बहुत खुश !!#राम सिंह चार्ली को इतना प्यार और प्रशंसा मिल रही है। फिल्म सोनी लिव इंडिया पर स्ट्रीम कर रही है , जिसने नहीं देखी  अभी जल्दी से देख लो। .."

पोस्ट के द्वारा दिव्या ने फिल्म के लिए मिल रहे प्यार के लिए आभार प्रकट किया और उन्होंने  अपने फैंस और चाहने वालो से दरख्वास्त की है की वे जल्दी ही इस फिल्म को देखे और खूब सारा प्यार दे।

फिल्म की कहानी कोलकत्ता में बेस्ड है और फिल्म में दिव्या दत्ता और कुमुद मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सर्कस के क्रेज को ख़त्म होते हुए दिखाया गया है। एक समय था जब लोगों के लिए सर्कस एंटरटेनमेंट का स्त्रोत होता था। लेकिन अब सर्कस पूरी तरह से बंद होता जा रहा है। फिल्म की कहानी है राम सिंह की जो जैंगो सर्कस में काम करता है और उसका स्टेज नाम है चार्ली। उसकी जिंदगी उथल पुथल हो जाती है जब उसके सर्कस को बंद कर दिया जाता है और उसके बाद कैसे वह अपनी प्रेग्नेंट बीवी और छोटे बेटे का पालन पोषण करता हैं।

फिल्म को नितिन कक्कर ने डायरेक्ट किया है और फिल्म को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।

वर्कफ्रोंट पर, दिव्या की आने वाली फिल्म एक LGBT फिल्म है जिसका नाम है ' शीर कोरमा' जिसमे उनके साथ शबाना आज़मी और स्वरा भास्कर नजर आएँगी। यह फिल्म दो महिलाओं की कहानी है जो एक दूसरे से प्यार करती हैं।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER