राजसमंद. पंचायतराज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को रेलमगरा, भीम तथा देवगढ़ पंचायत समिति की पंचायतों में सरपंच तथा वार्ड पंचों के लिए मतदान हुआ। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। रात करीब 11 बजे तक सभी पंचायतों में विजेता सरपंचों की घोषणा हो गई। वार्ड पंचों का मतदान बेलेट पेपर से होने के कारण देर रात तक नतीजे आते रहे। नतीजे आने पर विजेता सरपंचों के खेमों में जश्न का माहौल रहा। कई मतदान केंद्रों पर तो सुबह-सुबह ही मतदान के लिए बूथों पर कतार लग गई। जबकि कुछ लोग सुबह 10 बजे से बाद परिवार, मोहल्लेवासियों और परिचितों के साथ समूह में मतदान करने पहुंचे। तीन पंचातय समितियों में सुबह मतदान का प्रतिशत कम रहा। छूटपूट आपसी हॉट टॉक को छोड़कर तीनों पंचायत समितियों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुए। मतदान केंद्रों पर इनकी लंबी-लंबी कतारें लगी रही। घंटों इंतजार के बाद लोगों ने मतदान किया। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदाता घरों से निकले और लगातार मतदान का प्रतिशत बढ़ता चला गया। भीम के 31 ग्राम पंचायतों में 74.73 प्रतिशत मतदान, देवगढ़ में 72.38 प्रतिशत मतदान और रेलमगरा में 67.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
भीम पंचायत समिति
ग्राम पंचायत विजेता
भीम चशोदा देवी
सारोठ कमला
बिलियावास देवी दीपसिंह
दोजी शांतादेवी
मंडावर प्यारी रावत
अजीताढ़ सोहनीदेवी
कालादेह बलवीर
पीपलीनजर सुरेश भाई
खीमा खेड़ा मिनाश्रीभील
कालागुमान मोड सिंह
बरार पंकजा कंवर
कुशलपुरा सोनू कुमार
बोरवा सलमा
बड़ विशम॑र सिंह
छापली ज़णपत सिंह
काछबली आशा देवी
डूंगाजी का गांव कंचन देवी
बालतो की गुआर विमला खटिक
बरजाल सुरेशसिंह
हामेला की वेर राकेश कुमार
बार लक्ष्मण सिंह
शेखावास कालू सिंह
लगेत खेड़ा. विमलादेवी
देवगढ़ पंचायत समिति
ग्राम पंचायत विजेता
मियाला वनीता सालवी
जीरण चंद्रभानसिंह
पारड़ी हीरालाल गुर्जर
कुवांथल श्यामु देवी
ताल चंद्रकांता कुंवर
नरदास का गुड़ा मंजूदेवी
माद अर्जुनसिंह
विजयपुरा मीना देवी
नराणा सुगना कुवंर
आंजना अंबालालभील
सांगावास गंगा देवी
सोहनगढ़ ममता देवी
कालेसरिया जयराम सालवी
ईसरमंड हंसादेवी गांधी
कुंदवा संतोष देवी गुर्जर
काकरोद नारायण गुर्जर
लसानी आसूराम मेवाड़ा
स्वादड़ी त्रिलोक सिंह
मदारिया अंबालाल गुर्जर
रेलमगरा पंचायत समिति
ग्राम पंचायत विजेता
रेलमगरा आशा जाट
ओड़ा विष्णु यादव
लापस्या मदनलाल
मेहंदूरिया पारस कंवर
कुरज देऊ बाई
सकरावास रिना सरगरा
बामणिया कलां किशनलाल
पीपली अहिरान गंगा बाई अहिर
कुंडिया बदामदेवी जाट
चैकड़ी रतनसिंह
जीतावास पुरण जाट
पीपली डोडीयान संतोकी देवी
गोगाथला छोगा लाल सालवी
धनेरियागढ़ अंजना खटिक
जूणदा मिठू सिंह
गिलूंड ललिता देवी
पनोतिया रेखा सामर
सांसेरा रमेश कुमार
काबरा लक्ष्मी भील
राजपुरा हीरालाल
पंचमता हेमन्त माहेश्वरी
चराणा रमिला ईनाणी
बनेड़िया योगेन्द्र सिंह
सादड़ी रोशन जाट
सिंदेसर कलां कंवर लाल
खड बामनिया पुरण कंवर
गवारड़ी बाबु सोनी
कोटड़ी अभिषेक चोधरी
जवासिया लक्ष्मी विजय
