झालावाड़: पंचायतीराज के तीसरे चरण में बुधवार को पंच-सरपंच के पद के लिए पंचायत समिति बकानी और खानपुर की 63 ग्राम पंचायतों में मतदान हुए। खानपुर पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायत और 412 वार्डाें और बकानी पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों और 182 वार्डपंचाें के लिए चुनाव हुए। सुबह मतदान धीमी गति से चला, लेकिन दोपहर के साथ ही मतदान का उत्साह बढ़ता गया। कई बूथाें पर देरशाम तक वोटिंग चलती रही। शाम 5 बजे तक पंचायत समिति बकानी में 89.62 और खानपुर पंचायत समिति में 85.36 फीसदी मतदान हुआ। रात 10.30 बजे तक 61 ग्राम पंचायतों में परिणाम घोषित हो गए। करीबी धानोदाकलां ग्राम पंचायत में वोटिंग के लिए भीड़ लगी रही।
सुबह 8 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। पंचायत समिति बकानी में सुबह 10 बजे 14.56 प्रतिशत, खानपुर में 15 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक पंचायत समिति बकानी में 32.34 प्रतिशत, खानपुर में 29 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति बकानी में 60.14 प्रतिशत, खानपुर में 64.85 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक पंचायत समिति बकानी में 85.94 प्रतिशत, खानपुर में 82.25 प्रतिशत मतदान हुआ।
बकानी प.स.
ग्रांम पंचायत सरपंच
थोबडिया सुजान सिंह लोधा
बड़बड़ सुनीता शर्मा
बडाई प्रेमबाई
नसीराबाद सरीता बाई
रीछवा संगीता बाई
देवनगर रामबाबू मेघवाल
गरवाड़ा मेहताब बाई तंवर
मोडी रानी बाई
रेपला रामनारायण गुर्जर
आगरिया बलराम
करलगांव सोरम बाई
नानौर नाथूसिंह सौंधिया
किशनपुरा सोनाली मीणा
देवरी महेंद्र सिंह
कुशलपुरा नानी बाई
झिकडिया अनिता बाई
बकानी अंकित बरेठा
सलावद रोडीलाल
पाटलिया कुल्मी कमलेश पाटीदार
रीझोन उर्मिला बाई
रटलाई राजू भील
झिझनिया हीरालाल
बरखेड़ा घनश्याम गुर्जर
बरेड़ा मुरारीलाल
लायफल अर्जुन कुमार सुमन
मरायता गरीमा सिंह
शिवनगर ढाणी शंभू रैबारी
बिशनखेड़ी लेखराज बैरवा
जरगा कविता मीणा
करनवास हरिराम मीणा
कंवल्दा पवित्रा नागर
दहीखेड़ा अंतिमा नागर
गाडरवाड़ा नूरजी राजेश मीणा
गोलाना जानकीबाई
गाडरवाड़ा डूंडी आरती कुमारी नायक
सोजपुर रघुवीर प्रसाद
मूंडला अर्जुन नागर
तारज बनास बाई
जोलपा धन्नी बाई
खेड़ा मुकलेश
खानपुर प.स.
ग्रांम पंचायत सरपंच
भगवानपुरा शीला कुमारी
धानोदाकलां निशा गुर्जर
बोरदामऊ तेजपाल भील
सारोलाकलां सुरेश कुमार
बाघेर कांति बाई
कंवरपुरा मंड राजेश बाई नायक
हरिगढ़ भवानीशंकर
अकावदखुर्द निशा कुमारी
पिपलाद ओमप्रकाश सुमन
आकोदिया जगदीश मेहता
पनवाड़ देवराजसिंह
बेसार मदनलाल वर्मा
मालनवासा रोशन
खंडी अर्जुनसिंह गौड़
सूमर विष्णुनागर दीपा गौतम
सरखंडिया कमलेश मेहता
पखराना गोविंद प्रसाद
लीमी सुनैना
