बूंदी: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण और फाइनल चरण में बुधवार को बूंदी और तालेड़ा पंचायत समितियों की 62 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच चुन लिए गए। पहला नतीजा बूंदी की धनातरी पंचायत के सरपंच का आया। दोनों पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। शाम 5 बजे तक दोनों पंचायत समितियों की मिलाकर कुल पोलिंग 82.75% हो चुकी थी, इसके बाद भी भैरुपुरा ओझा, हट्टीपुरा, बंबोरी, लालपुरा पंचायतों में बूथों पर शाम 7 बजे बाद भी कतारें लगी रहीं और वोट डाले जाते रहे। वोटों को लेकर जबर्दस्त उत्साह नजर आया। सर्दी कम और मौसम साफ होने से पोलिंग बूथों के बाहर और अंदर सुबह 8 बजे से ही मेले जैसा माहौल नजर आने लगा। बूथों पर महिलाओं की भी लंबी कतारें नजर आईं। बूंदी पंचायत समिति में 30 और तालेड़ा में 33 सरपंच चुने गए। दोनों के कुल वोट 2 लाख 19 हजार 882 हैं।
तालेड़ा पंचायत समिति
ग्रांम पंचायत सरपंच
जवाहरसागर रंगलाल भाट
लांबाखोह भंवरकंवर
केथूंदा कलावती गुर्जर
बरूंधन भारती शर्मा
अल्फानगर दुर्गालाल भील
तीरथ रणवीरसिंह अटवाल
धनेश्वर सत्तू
डाबी देवबाई
सूतड़ा प्रकाशीबाई
राजपुरा अंबालाल
लीलेड़ा व्यासान संतोष साहू
ठीकरिया चारणान दीपक मीणा
गामछ नरेंद्र गुर्जर
देहित अणदीलाल मीणा
बल्लोप राजेशबाई
बुधपुरा मनीषा
बड़ूंदा मांगीबाई
जाखमूंड हंसराज बंजारा
गोपालपुरा बरड़ नेवालाल गुर्जर
नोताड़ा भोपत नंदूबाई
सुंवासा प्रियंका गोस्वामी
तालेड़ा घासीलाल मेघवाल
लाडपुर रामशंकर बैरवा
रघुनाथपुरा मीनाक्षी व्यास
बाजड़ नाथूलाल
डोरा कांतीबाई भील
लक्ष्मीपुरा रामदेव
गणेशपुरा राकेश बंजारा
सींता सुनीता मीणा
खड़ीपुर रामविलासबाई
जमीतपुरा बाबूद्दीन
अकतासा राधेश्याम मीणा
देलूंदा रिजल्ट घोषित नहीं
