Karni Sena / करणी सेना की बैठक में फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली

राजस्थान के उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई. आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने बताया है कि भंवर सिंह की हालत बेहद गंभीर है. बैठक शहर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी.गोली लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक को बैठक में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने युवक को

Karni Sena: राजस्थान के उदयपुर में श्री राजपूत करणी सेना की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी गई. आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने बताया है कि भंवर सिंह की हालत बेहद गंभीर है. बैठक शहर के बीएन संस्थान परिसर में चल रही थी.गोली लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक को बैठक में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया. युवक का इलाज भी अस्पताल में जारी है. हालांकि अभी पुलिस की ओर से घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है. गोली चलाने वाले युवक का नाम दिग्विजय बताया जा रहा है.

23 सितंबर को न्यायाधिकार महासभा का आयोजन होना है. उसी की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह यहां आए थे और बीएन संस्थान परिसर में चल रही बैठक में शामिल हुए थे. कहा जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई, उसका भंवर सिंह के साथ लंबे वक्त से विवाद चल रहा था.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER