Ashok Gehlot News / पूर्व सीएम गहलोत हुए बहन की अंतिम यात्रा में शामिल- सोशल मीडिया पर लिखा- 'अलविदा बाईजी'

Vikrant Shekhawat : Mar 06, 2024, 02:03 PM
Ashok Gehlot News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी की अंतिम यात्रा बुधवार जोधपुर स्थित लाल निवास से निकाली गई। इसमें गहलोत सहित कांग्रेस के कई नेताओं समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। गहलोत बुधवार सुबह जोधपुर पहुंचे थे। वह सीधे ही अपनी बहन के घर लाल सागर पहुंचे। जहां पहले से मौजूद लोगों ने गहलोत को ढांढस बंधाया। इसके बाद रामबाग माली समाज के श्मशान में उनकी बहन को पंचतत्व में विलीन किया गया।

पूर्व सीएम के करीब थी विमला देवी

विमलादेवी कच्छवाह (93) सीएम अशोक गहलोत की बड़ी बहन थी। उनका गहलोत से काफी ज्यादा प्रेम था। मंगलवार शाम को उनके निधन के बाद सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी दुख जताया। उन्होंने लिखा कि आज जोधपुर में मां जैसी बड़ी बहन विमला देवी कच्छवाह की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ। आपका स्नेह, स्मृतियां व संस्कार सदैव मेरे मन में रचे-बसे रहेंगे और आपकी यादें हमेशा मुझे प्रेरणा देती रहेंगी। अलविदा बाईजी। बुधवार सुबह विमलादेवी के निवास लाल सागर के उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। यहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत, बद्रीराम जाखड़, वैभव गहलोत सहित कई कांग्रेस नेता शामिल हुए।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER